वनडे में अच्छे प्रदर्शन के लिये अश्विन, यासिर या लियोन में विविधता नहीं : मुश्ताक

अश्विन ने 71 टेस्ट में 365, लियोन ने 96 टेस्ट में 390 और पाकिस्तान के यासिर शाह ने 39 टेस्ट में 213 विकेट लिये हैं । वनडे और टी20 में हालांकि वह इस सफलता को नहीं दोहरा सके ।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई रविचंद्रन अश्विन और नाथन लियोन जैसे विश्व स्तरीय टेस्ट गेंदबाज सीमित ओवरों में उस सफलता को नहीं दोहरा सके और पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद का मानना है कि सपाट पिचों पर ‘विविधता के अभाव’ के कारण ऐसा हुआ ।

अश्विन ने 71 टेस्ट में 365, लियोन ने 96 टेस्ट में 390 और पाकिस्तान के यासिर शाह ने 39 टेस्ट में 213 विकेट लिये हैं । वनडे और टी20 में हालांकि वह इस सफलता को नहीं दोहरा सके ।

मुश्ताक ने पीटीआई को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को देखो । दोनों ने सफेद गेंद से भारत को कई मैच जिताये हैं । लियोन, अश्विन और यासिर की गेंदों में शायद वनडे क्रिकेट के लायक विविधता ही नहीं थी ।’’

इंग्लैंड समेत दुनिया भर में कोचिंग कर चुके मुश्ताक का मानना है कि टेस्ट और सीमित ओवरों के स्पिनरों को अलग अलग करना होगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ स्पिनरों के लिये सबसे बड़ी चुनौती टेस्ट क्रिकेट है जहां उनकी प्रतिभा की असली परख होती है । यासिर शाह, नाथन लियोन, मोईन अली, अश्विन जैसे गेंदबाजों का टेस्ट क्रिकेट में योगदान अपार है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इनमें से कुछ वनडे क्रिकेट में भी सफल रहे हैं लेकिन बदले हुए नियमों के साथ क्रिकेट अब काफी बदल गया है ।ऐसे में रहस्यमयी स्पिनर और कलाई के स्पिनर अधिक प्रभावी हो गए हैं । इनमें आदिल रशीद, एडम जाम्पा, चहल, यादव और शादाब खान शामिल है ।’’

मुश्ताक ने कहा ,‘‘ आजकल इतना क्रिकेट खेला जा रहा है कि अलग अलग प्रारूप के लिये अलग अलग स्पिनर होने चाहिये । आप पांच छह स्पिनरों को चुनकर उन्हें अलग अलग प्रारूप में इस्तेमाल कर सकते हैं । इससे उनका कैरियर भी लंबा होगा ।’’

उन्होंने कहा कि लियोन और अश्विन दोनों सकलैन मुश्ताक और मुथैया मुरलीधरन के दर्जे के गेंदबाज हैं लेकिन वनडे क्रिकेट के अनुकूल नहीं हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड