विदेश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी की अभी कोई तारीख नहीं: नासा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. टेस्ट पायलट बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष प्रयोगशाला में लगभग एक सप्ताह रहना था और जून के मध्य में वापस लौटना था, लेकिन बोइंग के नये स्टारलाइनर कैप्सूल में ‘थ्रस्टर’ में गड़बड़ी आने और हीलियम के रिसाव के कारण नासा और बोइंग को उन्हें अधिक समय तक वहां रोकना पड़ा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

टेस्ट पायलट बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष प्रयोगशाला में लगभग एक सप्ताह रहना था और जून के मध्य में वापस लौटना था, लेकिन बोइंग के नये स्टारलाइनर कैप्सूल में ‘थ्रस्टर’ में गड़बड़ी आने और हीलियम के रिसाव के कारण नासा और बोइंग को उन्हें अधिक समय तक वहां रोकना पड़ा।

नासा के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम प्रबंधक स्टीव स्टिच ने कहा कि मिशन प्रबंधक वापसी की तारीख की घोषणा करने के लिए तैयार नहीं हैं।

इंजीनियरों ने पिछले सप्ताह न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान में एक स्पेयर थ्रस्टर पर परीक्षण पूरा किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि ‘डॉकिंग’ के दौरान क्या गलत हुआ और पृथ्वी पर वापसी की यात्रा की तैयारी की जा सके।

रवानगी के एक दिन बाद छह जून को ‘कैप्सूल’ के अंतरिक्ष स्टेशन के पास पहुंचने पर पांच थ्रस्टर में गड़बड़ी आ गई। तब से चार को फिर से चालू किया जा चुका है।

स्पेस शटल के सेवा से हटने के बाद, नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की अंतरिक्ष स्टेशन पर आवाजाही के लिए निजी कंपनियों को काम पर रखा है, जिसके लिए बोइंग और स्पेसएक्स को अरबों डॉलर का भुगतान किया गया है।

यह बोइंग की पहली परीक्षण उड़ान थी जिसमें चालक दल सवार था। स्पेसएक्स 2020 से मानव को अंतरिक्ष में ले जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड