ओमीक्रोन के कोरोना वायरस के अन्य स्वरूप से ज्यादा खतरनाक होने के फिलहाल साक्ष्य नहीं: सिंगापुर

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संबंधित लक्षणों के अन्य स्वरूप से ज्यादा खतरनाक होने या मौजूदा टीके या इलाज के इस पर अप्रभावी होने के संबंध में फिलहाल कोई सबूत नहीं हैं. सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से एक खबर में यह बात कही गई है.

निपाह वायरस (Photo Credits: PTI)

सिंगापुर, 4 दिसंबर : कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संबंधित लक्षणों के अन्य स्वरूप से ज्यादा खतरनाक होने या मौजूदा टीके या इलाज के इस पर अप्रभावी होने के संबंध में फिलहाल कोई सबूत नहीं हैं. सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से एक खबर में यह बात कही गई है. ‘चैनल न्यूज एशिया’ की खबर के अनुसार मंत्रालय ने कहा कि ओमीक्रोन से संक्रमित दो लोगों ने सिंगापुर से मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की. सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ओमीक्रोन के संबंध में और अधिक जानकारियां और अध्ययन की जरूरत है और आने वाले सप्ताह में वैश्विक स्तर पर इसके और मामले आने की आशंका है.

मंत्रालय ने कहा कि एहतियात के अतिरिक्त कदम उठाने से उन्हें इस स्वरूप से लड़ने के तरीके जानने के लिए समय मिलेगा. सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर ओमीक्रोन संक्रमण के प्रसार पर मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण का पहला मामला जोहानिसबर्ग से सिंगापुर एयरलाइन की एक उड़ान से 27 नवंबर को यात्रा करने वाले व्यक्ति का है. यह भी पढ़ें : ओमिक्रॉन पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन ‘अंतिम उपाय’ होना चाहिए: डब्ल्यूएचओ

वह व्यक्ति उसी दिन की ट्रांजिट उड़ान के लिए यहां पहुंचा. इसके बाद व्यक्ति ने सिंगापुर एयरलाइन की एक अन्य उड़ान से 28 नवंबर को सिडनी की यात्रा की. ऑस्ट्रेलिया ने व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि की. व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से रवाना होने से पहले 24 नवंबर को नेगेटिव पाया गया था. सिंगापुर में शुक्रवार तक संक्रमण के 2,67,916 मामले सामने आए हैं और 744 लोगों की मौत हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Bay Oval Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

LPG संकट के बीच संजय राउत ने BJP को घेरा, मिठी नदी का फोटो पोस्ट कर कहा- नाले में मिला 'दुनिया का सबसे बड़ा गैस भंडार'; मुंबई मेयर रितु तावड़े ने किया पलटवार

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Stats And Preview: पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

New Zealand vs South Africa 1st T20I Match Live Streaming In India: कल न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

\