देश की खबरें | देश में तनाव और हिंसा का माहौल है : प्रधानमंत्री की मौजूदगी में गहलोत ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शांति सद्भाव पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को एक बार फिर कहा कि देश में तनाव और हिंसा का माहौल है।

जयपुर, 20 जनवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शांति सद्भाव पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को एक बार फिर कहा कि देश में तनाव और हिंसा का माहौल है।

उन्होंने कहा कि सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही समाज और देश आगे बढ़ सकता है।

गहलोत माउंट आबू स्थित ब्रह्म कुमारीज संस्थान द्वारा आयोजित ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ कार्यक्रम के शुरुआत समारोह को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शरीक हुए थे।

गहलोत ने कहा, ‘'हम चाहते हैं कि देश में शांति-सद्भाव-भाईचारा उत्पन्न हो, मजबूत हो, जिसकी आज सबसे बड़ी आवश्यकता भी है क्योंकि थोड़ा देखने में आ रहा है कि देश के अंदर तनाव का, हिंसा का माहौल है। उससे छुटकारा मिले, यह आपकी-हमारी, हम सबकी इच्छा है।’'

उन्होंने कहा,'‘ मैं समझता हूं कि सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही हम समाज को और इस देश को आगे बढ़ा सकते हैं। जहां शांति होगी, वहां विकास होगा। इसलिए, शांति-सद्भाव-भाईचारा-सत्य-अहिंसा हमारे मूल मंत्र हैं, मुझे लगता है कि इन्हें मजबूत करने का काम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का परिवार बहुत अच्छे ढंग से निभा सकता है, यह मेरा विश्वास है।'

उन्होंने कहा कि भविष्य की पीढ़ी को सत्य-अहिंसा-भाईचारा-सद्भावना के माहौल में शिक्षित होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ 75 साल में हम लोग इस देश को कहां से कहां ले आए हैं और प्रधानमंत्री मोदी जब दुनिया के मुल्कों में जाते हैं , तब इस देश को मान-सम्मान मिलता है क्योंकि देश ने 75 साल विज्ञान व तकनीकी सहित हर क्षेत्र में तरक्की की है।’’

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\