देश की खबरें | बंगाल के दक्षिण जिलों में 26 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी के उत्तर में चक्रवाती परिसंचरण और मानसून की सक्रियता के कारण पश्चिम बंगाल बंगाल के कई दक्षिणी जिलों में 26 अगस्त तक बहुत भारी वर्षा की शनिवार को चेतावनी दी।

कोलकाता, 24 अगस्त मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी के उत्तर में चक्रवाती परिसंचरण और मानसून की सक्रियता के कारण पश्चिम बंगाल बंगाल के कई दक्षिणी जिलों में 26 अगस्त तक बहुत भारी वर्षा की शनिवार को चेतावनी दी।

विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि चक्रवाती परिसंचरण सोमवार तक क्षेत्र में कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो सकता है।

विभाग ने कहा कि दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा, हुगली, बीरभूम, पूर्व और पश्चिम बर्धमान जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।

कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

कोलकाता में शनिवार दोपहर को तेज बारिश के कारण सेंट्रल एवेन्यू सहित शहर के मध्य और उत्तरी हिस्सों के कई इलाकों में जलभराव हो गया।

मौसम विभाग ने मछुआरों को 26 अगस्त तक उत्तर बंगाल की खाड़ी के समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी