जरुरी जानकारी | देश मे हवाई किराये को अधिक सुसंगत बनाने की जरूरत : अजय सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्पाइसजेट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय सिंह ने कहा है कि देश में ‘अधिक तर्कसंगत हवाई किराये’ की जरूरत है।

नयी दिल्ली, चार मई स्पाइसजेट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय सिंह ने कहा है कि देश में ‘अधिक तर्कसंगत हवाई किराये’ की जरूरत है।

गो फर्स्ट द्वारा दिवाला समाधान के लिए आवेदन करने के बाद हवाई किरायों में वृद्धि की संभावना पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ‘अस्थायी तौर’ पर होगा।

उन्होंने गो फ़र्स्ट के घटनाक्रम को ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया और उम्मीद जताई कि एयरलाइन इस अवसर का लाभ मुद्दों को हल करने के लिए उठाएगी।

गो फर्स्ट द्वारा दिवाला समाधान के लिए आवेदन करने पर हवाई किराये में वृद्धि को लेकर सिंह ने कहा, ‘यह अस्थायी है।’’

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जब आपूर्ति और मांग का अंतर होता है, तो हवाई किराये में वृद्धि होती है। लेकिन आपने देखा होगा कि पिछली बार एक एयरलाइन का परिचालन बंद हुआ था तो कुछ समय के लिए मांग-आपूर्ति का अंतर पैदा हो गया था। लेकिन बाद में प्रणाली में क्षमता लौटने के साथ किराये सामान्य हो गए थे।

उन्होंने आगे कहा कि हवाई किराये कम रहने के दौरान देश में हवाई यात्रा काफी तेजी से बढ़ी थी लेकिन कई बार इससे एयरलाइंस के लिए मुश्किलें भी आती हैं।

उन्होंने कहा कि देश में अधिक सुसंगत हवाई किराये की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में हवाई किराये सुसंगत होंगे।

एसोचैम के एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से बात करते हुए सिंह ने कहा कि इसकी ‘बिल्कुल संभावना नहीं’ है कि एक एयरलाइन ठप होने से विमानन क्षेत्र प्रभावित होगा। सिंह एसोचैम के अध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने कहा कि आप आंकड़े देखें। ‘‘30 अप्रैल को 4,50,000 लोगों ने हवाई यात्रा की थी जो एक रिकॉर्ड है।’’

अपने बेड़े में 25 विमान जोड़ने की स्पाइसजेट की योजना पर उन्होंने कहा, ‘‘कोविड महामारी के हमारे कई विमान खड़े हो गए थे। मांग के पुनरुद्धार के साथ हम इन सभी विमानों को परिचालन में लाना चाहते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू