देश की खबरें | समाज के सभी वर्गों को अधिकार देने की जरूरत: सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचितों और शोषितों को अधिकार दिए जाने की जरूरत है।

रांची, 11 दिसंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचितों और शोषितों को अधिकार दिए जाने की जरूरत है।

सोरेन ने यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक को संबोधित किया।

बाद में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सोरेन ने कहा, “आज रांची में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक में शामिल हुआ। संघर्ष से उपजी पार्टी है झारखण्ड मुक्ति मोर्चा। यही कारण है कि हमने हमेशा हक-अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी है। लड़कर जीत हासिल की है, कभी हार नहीं मानी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विगत विधानसभा चुनाव में आप सभी कर्मठ नेताओं और जुझारू कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा करोड़ों राज्यवासियों के आशीर्वाद के फलस्वरूप झारखण्ड में मजबूत अबुआ सरकार का गठन हुआ। आप सभी को इसके लिए हार्दिक बधाई और जोहार।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले समय में हमें झामुमो परिवार की जड़ों को राज्य के प्रत्येक कोने में पंहुचा मजबूत करने का काम करना है; वंचित, शोषित समेत समाज के सभी वर्ग को हक-अधिकार देने का काम करना है।’’

झामुमो नीत गठबंधन 23 नवंबर को झारखंड में लगातार दूसरी बार सत्ता में आया था। उसने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल की थीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 24 सीट मिली थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: कोलंबो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\