देश की खबरें | अदालतों पर बहुत बोझ है : दिल्ली उच्च न्यायालय ने लक्ष्मी पुरी और साकेत गोखले से विवाद सुलझाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व राजनयिक लक्ष्मी मुर्देश्वर पुरी द्वारा तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले के खिलाफ दायर मानहानि मामले में बृहस्पतिवार को उनसे विवाद को सुलझाने का आग्रह किया और कहा कि ‘‘अदालतें पहले से (मुकदमों का) अत्यधिक बोझ झेल रही हैं।’’

नयी दिल्ली, 24 जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व राजनयिक लक्ष्मी मुर्देश्वर पुरी द्वारा तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले के खिलाफ दायर मानहानि मामले में बृहस्पतिवार को उनसे विवाद को सुलझाने का आग्रह किया और कहा कि ‘‘अदालतें पहले से (मुकदमों का) अत्यधिक बोझ झेल रही हैं।’’

न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल और न्यायमूर्ति हरीश वैद्यनाथन शंकर की पीठ ने इस बात पर गौर किया कि गोखले ने माफी मांगी थी जिसे पुरी ने स्वीकार कर लिया था। पीठ ने मामले को सुलझाने के लिए एक बैठक का प्रस्ताव रखा।

पीठ ने कहा, ‘‘ आप सार्वजनिक जीवन में हैं, प्रतिष्ठित सार्वजनिक हस्तियां हैं। क्या दोनों पक्ष एक साथ बैठकर विवाद सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि अदालतें पहले से ही अत्यधिक बोझ झेल रही हैं।’’

अदालत गोखले की एकल न्यायाधीश के एक जुलाई 2024 के फैसले के खिलाफ अपील पर विचार कर रही थी, जिसमें तृणमूल नेता पर पुरी के खिलाफ सोशल मीडिया या किसी भी ऑनलाइन मंच पर आगे कोई सामग्री प्रकाशित करने पर रोक लगाई गई थी।

एकल न्यायाधीश ने गोखले को पुरी से माफी मांगने और 50 लाख रुपये का हर्जाना देने का निर्देश दिया था।

पीठ ने बृहस्पतिवार को कहा कि माफ़ी के अलावा, भुगतान के संबंध में संपत्ति भी कुर्क की गई है।

पीठ ने कहा, ‘‘कुर्की जारी रहेगी।’’

पुरी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह और गोखले की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अमित सिब्बल ने पीठ से कहा कि वे अपने मुवक्किलों से बात करेंगे और समाधान संबंधी अदालत के प्रस्ताव पर विचार करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\