देश की खबरें | कांग्रेस के अंदर एकजुटता का अभाव है: भाजपा के सतीश पूनिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सोमवार को यहां कहा कि कांग्रेस के अंदर एकजुटता का अभाव है और पार्टी नेतृत्वहीन और दिशाहीन है।

जोधपुर, 19 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सोमवार को यहां कहा कि कांग्रेस के अंदर एकजुटता का अभाव है और पार्टी नेतृत्वहीन और दिशाहीन है।

पूनिया ने कहा कि यह बात इस "तथ्य" से साबित होती है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी "अप्रासंगिक समय" पर यात्रा निकाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसमें संदेह है कि 'दिशाहीन और नेतृत्वहीन' कांग्रेस भाजपा से मुकाबला कर पाएगी या नहीं।

पूनिया सोमवार को मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह को पुष्पांजलि अर्पित करने जोधपुर पहुंचे।

मीडिया से बात करते हुए पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में धार्मिक यात्रा की जिसमें दक्षिण भारत का भी दौरा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘उन क्षेत्रों में लगभग 125 लोकसभा सीटें आती हैं, जबकि राहुल गांधी जहां यात्रा कर रहे हैं, वहां केवल 25 सीटें हैं। यह उनमें दूरदर्शिता की कमी को दर्शाता है।''

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस में मुद्दों, कार्यों और नेताओं को लेकर भ्रम की स्थिति है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस खेमे में अराजकता है और आंतरिक कलह अभी भी बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू