ताजा खबरें | आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नौकरी के लिए आयुसीमा में छूट की रास में उठी मांग

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में शनिवार को भाजपा के एक सदस्य ने कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से टीबी के खिलाफ लड़ाई में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।

नयी दिल्ली, 19 सितंबर राज्यसभा में शनिवार को भाजपा के एक सदस्य ने कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से टीबी के खिलाफ लड़ाई में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।

भाजपा सदस्य के जे अल्फोंस ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि विश्व भर में टीबी के मरीज हैं और भारत के हर राज्य में यह बीमारी अब तक है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोविड-19 महामारी के चलते टीबी और अन्य गैर संचारी बीमारियों की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

यह भी पढ़े | Baby Elephant Video: परिवार के साथ अटखेलियां करते नन्हे हाथी का प्यारा वीडियो हुआ वायरल, जिसे बार-बार देखना चाहेंगे आप.

अल्फोंस ने कहा कि ऐसा नहीं है कि गैर संचारी बीमारियां गंभीर नहीं हैं। टीबी के उन्मूलन के लिए वैश्विक लक्ष्य तय किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि टीबी के मरीजों का प्रतिरोधक तंत्र वैसे भी कमजोर होता है इसलिए उनके इलाज में कोई ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए।

यह भी पढ़े | ताजा खबरें | आईबीसी के तहत कंपनियों, गारंटर के खिलाफ साथ-साथ हो सकती है दिवाला कार्रवाई : सीतारमण.

शून्यकाल में ही शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने सुझाव दिया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश एवं रोजगार के लिए आयु सीमा में छूट दी जानी चाहिए ।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए दस फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है लेकिन आयु सीमा में उन्हें कोई छूट नहीं दी गई है।

तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन ने मांग की कि कोलकाता में स्थित अखिल भारतीय हस्तशिल्प बोर्ड को तत्काल बहाल किया जाए । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐसे समय यह बोर्ड खत्म किया है जब कोविड-19 महामारी का संकट चरम पर है।

डेरेक ने साथ ही कहा कि पश्चिम बंगाल में चल रही एक योजना की तरह ही सरकार कलाकारों, बुनकरों, दैनिक मजदूरों, छोटे व्यापारियों जैसे अनौपचारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को त्यौहार के मौसम से पहले आर्थिक मदद दे।

भाजपा के वाई आर एस चौधरी ने जल संरक्षण और जल प्रबंधन का मुद्दा शून्यकाल में उठाते हुए कहा कि जिस तेजी से भूजल स्तर गिर रहा है और जल संकट बढ़ रहा है, उसे देखते हुए जल संरक्षण और जल प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए समय रहते कदम उठाने चाहिए।

इनके अलावा बीजद के सुभाष चंद्र सिंह , वाईएसआर कांग्रेस के वेंटरमणा राव मोपीदेवी और सपा के चंद्रपाल सिंह ने भी शून्यकाल में अपने अपने मुद्दे उठाए।

माकपा सदस्य के के रागेश ने विशेष उल्लेख के जरिये मांग की कि सरकार राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय को कन्नूर से बेंगलूर स्थानांतरित करने का फैसला रद्द कर दे।

कांग्रेस के सैयद नजीर हुसैन, बीजद के सुजीत कुमार, भाजपा के हरनाथ सिंह यादव और अशोक बाजपेयी और आईयूएमएल के अब्दुल वहाब ने भी विशेष उल्लेख के जरिये लोक महत्व से जुड़े अपने अपने मुद्दे उठाए।

मनीषा अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी