देश की खबरें | पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और केंद्रीय ऋण माफी की मांग की जा रही है: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने बृहस्पतिवार को केंद्र शासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

पुडुचेरी, 13 मार्च पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने बृहस्पतिवार को केंद्र शासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

विधानसभा में उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान धन्यवाद प्रस्ताव पर दो दिवसीय चर्चा का समापन करते हुए रंगासामी ने कहा, ‘‘मैंने पुडुचेरी के उपराज्यपाल से बात की है और उनसे राज्य के मुद्दे को केंद्र के समक्ष उठाने का आग्रह किया है।’’

उन्होंने राज्य के दर्जे की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि पुडुचेरी को केंद्रीय वित्त आयोग में शामिल करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से बीते वर्षों में लिए गए ऋणों को माफ कराने के लिए भी पुडुचेरी सरकार द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं।

इस बात पर जोर देते हुए कि उनका प्रशासन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर रहा है, रंगासामी ने अधिकारियों से नकारात्मक सोच त्यागने और निर्वाचित सरकार के निर्णयों के अनुरूप काम करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने राजस्व और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पुडुचेरी में शराब उत्पादन इकाइयां स्थापित करने के लिए पांच उद्यमियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया, ‘‘इन उद्योगों को भूजल का अत्यधिक दोहन नहीं करना होगा और न ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना होगा।’’ एक बार चालू होने पर, इन इकाइयों से 400 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने और रोजगार के अनेक अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि सेदारापट्टू गांव में एक बड़े भूखंड पर आईटी पार्क स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, सरकारी विभागों में रिक्त पदों को प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से तेजी से भरा जा रहा है।

राहत उपायों के संबंध में रंगासामी ने कहा कि पिछले वर्ष फेंगल चक्रवात और मूसलाधार बारिश में क्षतिग्रस्त हुए मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने आश्वासन दिया, ‘‘रिपोर्ट उपलब्ध होने पर सरकार प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करेगी।’’

मुख्यमंत्री के जवाब के बाद विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वम ने विधानसभा की कार्यवाही 17 मार्च तक स्थगित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज