देश की खबरें | कांग्रेस नेताओं में मुझे गाली देने की होड़ मची है : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की ‘रावण’ वाली टिप्पणी का उल्लेख करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं के बीच उन्हें गाली देने की होड़ मची है।

अहमदाबाद, एक दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की ‘रावण’ वाली टिप्पणी का उल्लेख करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं के बीच उन्हें गाली देने की होड़ मची है।

खरगे से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने मोदी के खिलाफ ‘औकात’ बता देने संबंधी टिप्पणी की थी।

गुजरात में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री सभी चुनावों में लोगों से “उनका चेहरा देखकर वोट करने” के लिए कहते हैं। खरगे ने पूछा था, ‘‘क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं।’’

खरगे की टिप्पणी को भाजपा ने गुजरात के लोगों का अपमान करार दिया है।

पंचमहल जिले के कलोल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस के नेताओं में होड़ मची है कि कौन मोदी को सबसे गंदी गाली देगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर कभी यकीन नहीं किया वे अब रामायण के ‘रावण’ को लेकर आए हैं। मुझे आश्चर्य है कि मेरे लिए ऐसे अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने के बावजूद उन्होंने पश्चाताप नहीं किया, माफी मांगने के बारे में तो भूल ही जाओ।’’

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से राज्य विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण हिस्से के 19 जिले शामिल हैं।

कलोल सहित शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट