ताजा खबरें | यूक्रेन में अब भी हैं करीब 40-50 भारतीय, उनमें से कुछ ही लौटने को इच्छुक : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि फरवरी के बाद से 22,500 भारतीय यूक्रेन से स्वदेश लौट आये हैं तथा 40-50 अब भी वहां हैं, जिनमें से कुछ ही लोग लौटने को इच्छुक हैं।

नयी दिल्ली, 31 मार्च सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि फरवरी के बाद से 22,500 भारतीय यूक्रेन से स्वदेश लौट आये हैं तथा 40-50 अब भी वहां हैं, जिनमें से कुछ ही लोग लौटने को इच्छुक हैं।

विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो वहां से वापस आने के इच्छुक हैं, उनके लिए दूतावास सुविधा प्रदान करवा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कुल 22,500 (भारतीय) नागरिक फरवरी 2022 से भारत वापस आ चुके हैं। करीब 40-50 भारतीय नागरिक अब भी यूक्रेन में हैं, जिनमें से कुछ ही वापस आने को इच्छुक हैं।’’

उनसे प्रश्न किया गया था कि कितने भारतीयों को यूक्रेन से वापस लाया जा चुका है।

यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस द्वारा 24 फरवरी को (यूक्रेन पर) हमला करने के बाद अपने देश की वायु सीमा को यात्री विमानों की उड़ान के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

सरकार से यह भी प्रश्न किया गया था कि पिछले पांच साल में विदेशों में फंसे कितने भारतीय एवं अन्य देशों के नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया? इसके जवाब में लेखी ने कहा कि वैश्विक कोविड महामारी के दौरान फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालने तथा भारत एवं विश्व के अन्य हिस्सों तक यात्रियों को लाने-ले जाने में मदद करने के उद्देश्य से वंदे भारत मिशन चलाया गया था।

उन्होंने कहा कि अभी तक वंदे भारत एवं विशेष उड़ान व्यवस्था के तहत संचालित उड़ानों से करीब 2.97 करोड़ यात्रियों को यह सुविधा प्रदान की गयी।

लेखी ने कहा कि ऑपरेशन देवी शक्ति के तहत 16 से 25 अगस्त 2021 के बीच सात उड़ानों और 10 दिसंबर 2021 को अंतिम उड़ान के माध्यम से अफगानिस्तान से कुल 669 लोगों को निकाला गया। उन्होंने कहा कि इनमें 448 भारतीय नागरिक, 206 अफगान (हिंदू एवं सिख समुदाय के सदस्य) और अन्य देशों के 15 नागरिक (नेपाल, लेबनान एवं युगांडा) शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि जिन भारतीय नागरिकों ने वापस आने का अनुरोध किया था, उन्हें निकाल लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\