खेल की खबरें | आस्ट्रेलियाई टीम में कोई कायर नहीं है , कमिंस ने लैंगर को जवाब दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने मंगलवार को पूर्व कोच जस्टिन लैंगर को करारा जवाब देते हुए कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम में कोई कायर नहीं है और उनके इस तरह के बयान से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का ध्यान नहीं भटकेगा ।

पर्थ, 29 नवंबर टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने मंगलवार को पूर्व कोच जस्टिन लैंगर को करारा जवाब देते हुए कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम में कोई कायर नहीं है और उनके इस तरह के बयान से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का ध्यान नहीं भटकेगा ।

लैंगर ने पिछले सप्ताह आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को कायर बताया और कहा था कि कुछ खिलाड़ियों ने उनकी पीठ के पीछे जो किया और ड्रेसिंग रूम की बातें सार्वजनिक की, उससे उन्हें नफरत है ।

कमिंस ने पहले टेस्ट से पूर्व कहा ,‘‘ आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में कोई कायर नहीं है । कभी नहीं था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं निजी संवाद को कभी सार्वजनिक नहीं करता । कई बार मैदान से बाहर के मसलों पर फोकस होना निराशाजनक होता है लेकिन इससे हमारी टीम पर कोई असर नहीं पड़ेगा ।’’

लैंगर ने इस साल फरवरी में मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने उनके अनुबंध में दीर्घकालिन विस्तार से इनकार कर दिया था ।

लैंगर ने बाद में अपना बयान वापिस लेते हुए कहा था कि खिलाड़ी उनके छोटे भाई जैसे है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड