देश की खबरें | दिल्ली में अभी और बारिश के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने दिल्ली में बृहस्पतिवार को और बारिश की संभावना जताई है। एक दिन पहले भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया था जिससे यातायात बाधित हुआ था।

नयी दिल्ली, एक अगस्त मौसम विभाग ने दिल्ली में बृहस्पतिवार को और बारिश की संभावना जताई है। एक दिन पहले भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया था जिससे यातायात बाधित हुआ था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र के सलवान स्टेशन पर बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार को सात बज कर 15 मिनट तक 147.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

नजफगढ़ स्टेशन ने 113 मिलीमीटर बारिश दर्ज की और लोधी रोड, दिल्ली विश्वविद्यालय तथा सफदरजंग वेधशालाओं ने क्रमशः 107.5 मिमी, 104.5 मिमी और 105.6 मिमी बारिश दर्ज की।

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यात्रियों से मुंडका जाने से बचने को कहा है। इस इलाके में भारी जलभराव है।

इसमें कहा गया है, ‘‘मुंडका में सड़क पर भारी जलभराव और गड्ढों के कारण नांगलोई से टिकरी बॉर्डर की ओर और इसके विपरीत रोहतक रोड पर यातायात प्रभावित है। कृपया मुंडका जाने से बचें और तदनुसार वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।’’

बुधवार को गाजीपुर में 22 वर्षीय महिला और उसका तीन वर्षीय बेटा जलभराव के कारण फिसलकर नाले में डूब गए। यह घटना खोड़ा कॉलोनी इलाके के पास सड़क के किनारे निर्माणाधीन नाले में हुई।

बारिश की आशंका के मद्देनजर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने बुधवार देर रात घोषणा की कि बृहस्पतिवार को शहर के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट