देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,672 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या शनिवार को बढ़कर 25,000 से अधिक हो गई।

अमरावती, 17 जुलाई आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या शनिवार को बढ़कर 25,000 से अधिक हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया कि सुबह नौ बजे तक 24 घंटे में संक्रमण के 2,672 नए मामले सामने आए, जबकि 2,467 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं। राज्य में एक दिन में 18 और मौतें हुई हैं।

राज्य में अब तक कुल 18,98,966 लोग ठीक हो चुके हैं और 13,115 मौतें हो चुकी है। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25,041 है।

संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,37,122 हो गए।

इस बीच, सिक्किम में शनिवार को 157 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड​​-19 के कुल मामले बढ़कर 23,237 हो गए, जबकि दो और मौत के बाद हिमालयी राज्य में मृतकों की संख्या 321 हो गई।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि हिमालयी राज्य में अब 2,256 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि 20,400 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और 260 मरीज अब तक दूसरे राज्यों में चले गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू