देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 2,060 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,060 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,30,888, हो गई, जबकि संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 5,28,905 हो गई।

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,060 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,30,888, हो गई, जबकि संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 5,28,905 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 26,834 हो गई है जो कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 209 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। संक्रमण से 10 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,28,905 हो गई है। संक्रमण से जिन 10 लोगों की मृत्यु हुई है उनमें वे चार मरीज भी शामिल हैं जिनका नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल द्वारा वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.86 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.02 प्रतिशत है। देश में अब तक कुल 4,40,75,149 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.33 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के छह मामले सामने आए, जिनमें से कर्नाटक के दो और हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के एक-एक मरीज थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी