देश की खबरें | फिर पूरी रवानी से बहेगी गोंडा की मनोरमा नदी, प्रवाह मार्ग की सफाई शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की प्राचीन सांस्कृतिक पहचान और प्राकृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने गोंडा जिले में मनोरमा नदी के पुनरुद्धार के लिए एक पहल की है।

लखनऊ/गोंडा (उप्र), चार जुलाई उत्तर प्रदेश की प्राचीन सांस्कृतिक पहचान और प्राकृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने गोंडा जिले में मनोरमा नदी के पुनरुद्धार के लिए एक पहल की है।

राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक, गोंडा जिले में मनोरमा नदी को पुनर्जीवित करने की यह पहल नदी की सफाई की परियोजना मात्र नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक चेतना को फिर से जगाने और पर्यावरणीय संतुलन को बहाल करने की दिशा में एक शक्तिशाली कदम है।

इस बयान में कहा गया है कि जन भागीदारी से शुरू किए गए इस कार्य को एक सच्चे 'जन आंदोलन' के रूप में आकार दिया जा रहा है।

बयान के मुताबिक हाल के वर्षों में मनोरमा नदी लगभग लुप्त हो गई थी। इसका प्रवाह गाद, अतिक्रमण और सूख चुके स्रोतों से अवरुद्ध हो गया था। अब, इसका पुनरुद्धार गोंडा की पारिस्थितिकीय एवं सांस्कृतिक पहचान को फिर से स्थापित करते हुए जल संरक्षण में एक मील का पत्थर साबित होगा।

इसमें कहा गया है, ‘‘कभी गोंडा की आत्मा के तौर पर देखी जाने वाली मनोरमा नदी जल्द ही अपनी उसी रवानी से फिर बहेगी।’’

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि जन भागीदारी के माध्यम से नदी को पुनर्जीवित करने के लिए व्यापक प्रयास शुरू किए हैं। इसमें गाद निकालना, कचरा हटाना, वृक्षारोपण और नदी के मार्ग को पूरी तरह से साफ करना शामिल है।

उन्होंने बताया कि पोकलैंड और जेसीबी मशीनों की मदद से सफाई अभियान शुरू किया गया है। गोंडा-बलरामपुर रोड से ताड़ी लाल गांव तक नदी के हिस्से को पूरी तरह से साफ किया जाएगा और इसकी जलधारा को फिर से चालू किया जाएगा।

शर्मा ने मनोरमा सरोवर से नदी के उद्गम स्थल तक पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित विभिन्न विभागों को विस्तृत निर्देश जारी किए।

उन्होंने कहा, "मनोरमा सिर्फ एक नदी नहीं है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत है। इसका पुनरुद्धार हमारे लोगों के लिए गर्व की बात होगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड