IND vs PAK, T20 WC 2022: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, सिनेमाघरों में देख सकेंगे भारत-पाक टी20 विश्व कप मैच का सीधा प्रसारण, ICC के साथ समझौता

विभिन्न सिनेमाघर भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप मैच का बड़े पर्दे पर सीधा प्रसारण करेंगे और इसके लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ समझौता किया है.

सिनेमा घर (Photo: Pixabay)

IND vs PAK, T20 WC 2022:  विभिन्न सिनेमाघर भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप मैच का बड़े पर्दे पर सीधा प्रसारण करेंगे और इसके लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ समझौता किया है. जहां कुछ भाग्यशाली लोग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में बैठकर मैच का आनंद लेंगे, वहीं कई लोग अपने टीवी और स्मार्टफोन स्क्रीन पर मैच देखेंगे.अन्य क्रिकेट प्रशंसक सिनेमाघरों में आरामदायक सीट पर 70 मिमी स्क्रीन पर इस नजारे को देखेंगे.

आईनॉक्स लीजर लिमिटेड ने टीम इंडिया द्वारा खेले जाने वाले सभी मैच, सेमी फाइनल और फाइनल के सीधे प्रसारण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है.आईनॉक्स लीजर लिमिटेड ने एक बयान में कहा, "25 से अधिक शहरों में आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स में मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा. इसके मुख्य कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह ज्याला ने कहा कि क्रिकेट मैच की स्क्रीनिंग कोई "नया चलन नहीं है", लेकिन यह एक अत्यधिक लाभदायक उद्यम है. यह भी पढ़े: India vs Pakistan, T20 World Cup 2022: बारिश की आशंका पर रोहित ने कहा- टॉस थोड़ा महत्वपूर्ण हो जाता है

अन्य प्रमुख फिल्म थिएटर कंपनी पीवीआर सिनेमाज भारत के सभी मैच के साथ-साथ सेमीफाइनल और टूर्नामेंट के फाइनल की स्क्रीनिंग करेगी। रविवार के खेल का भारत के 45 शहरों में 100 स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्टूबर से हुई है. फाइनल 13 नवंबर को होना है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट