देश की खबरें | केरल में सत्तारूढ़ माकपा के युवा संगठन ने 'पाद पूजा' अनुष्ठान के विरोध में मार्च निकाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अलप्पुझा जिले के मावेलीकारा स्थित एक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूल में हाल ही में आयोजित "पाद पूजा" अनुष्ठान के खिलाफ विरोध मार्च निकाला।

अलप्पुझा (केरल), जुलाई 14 डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अलप्पुझा जिले के मावेलीकारा स्थित एक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूल में हाल ही में आयोजित "पाद पूजा" अनुष्ठान के खिलाफ विरोध मार्च निकाला।

डीवाईएफआई सत्तारूढ़ माकपा का युवा संगठन है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बच्चों से न केवल शिक्षकों के पैर धुलवाए गए, बल्कि पिछले सप्ताह विवेकानंद विद्यापीठ में आयोजित इस अनुष्ठान में शामिल हुए एक स्थानीय भाजपा नेता के भी पैर धुलवाए गए।

मार्च में शामिल होने वाले वामपंथी कार्यकर्ताओं में महिलाएं भी थीं और उन्होंने स्कूल से कुछ मीटर दूर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को लांघने की कोशिश की।

उन्होंने पुलिसवालों के साथ हल्की-फुल्की हाथापाई भी की और स्कूल प्रबंधन तथा भाजपा नेता (जो कथित तौर पर इलाके के वार्ड सदस्य हैं) के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने भाजपा नेता के पद से इस्तीफे की भी मांग की।

स्कूल प्राधिकारियों ने इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह विरोध प्रदर्शन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा लोगों के एक वर्ग द्वारा की जाने वाली 'गुरु पूजा' की प्रथा का पुरजोर बचाव करने और सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी द्वारा इस पर आपत्ति जताए जाने के एक दिन बाद हुआ।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षकों के चरणों में पुष्प अर्पित करना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। हालांकि मंत्री ने उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और उन पर राज्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एजेंडा लागू करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

मंत्री के अलावा, माकपा के राज्य सचिव एम वी गोविंदन और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के सी वेणुगोपाल भी कई सीबीएसई स्कूलों में आयोजित अनुष्ठान और राज्यपाल की टिप्पणी के खिलाफ सामने आए।

मीडिया की खबरों में कहा गया है कि 10 जुलाई को मनाए गए गुरु पूर्णिमा दिवस पर कासरगोड और मावेलीकारा में भारतीय विद्यानिकेतन प्रबंधन के तहत दो सीबीएसई स्कूलों में 'पाद पूजा' समारोह आयोजित किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

US Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू