देश की खबरें | युवक ने फावड़े से वार करके एक महिला की हत्या कर दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के गंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को खेत में काम कर रही एक महिला की उसके देवर ने फावड़े से वार करके हत्या कर दी।

जयपुर, 17 जुलाई राजस्थान के गंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को खेत में काम कर रही एक महिला की उसके देवर ने फावड़े से वार करके हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी सोनू चौधरी ने बताया कि 43 आरबी गांव में मनरेगा के तहत खेत में काम रही सरोज (28) पर उसके देवर नैनाराम (25) ने फावड़े से वार कर दिया।

उन्होंने बताया कि हमले से गंभीर घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में आरोपी देवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी नैनाराम को अपनी भाभी के चरित्र पर शक था।

परिजनों से बातचीत में पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है। आरोपी पुलिस की निगरानी में है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जायेगी।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान