देश की खबरें | दुकान से बाहर सिगरेट पीने के लिए कहने पर युवक ने एक व्यक्ति पर किया कैंचियों से हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में कथित तौर पर नाई की एक दुकान में एक युवक ने सिगरेट पीने से मना करने पर 38-वर्षीय एक व्यक्ति पर कैचियों से कई वार किये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली,12 जून दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में कथित तौर पर नाई की एक दुकान में एक युवक ने सिगरेट पीने से मना करने पर 38-वर्षीय एक व्यक्ति पर कैचियों से कई वार किये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के किशनगढ़ गांव में रविवार को हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभय कुमार बाल कटवाने के लिए नाई की दुकान पर गया था, तभी मोहित महलावत (22) नामक युवक वहां आया। वह नशे में था और सिगरेट पी रहा था।

उन्होंने बताया कि कुमार ने महलावत को दुकान के बाहर जाकर सिगरेट पीने के लिए कहा और इस पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।

अधिकारी ने बताया कि गुस्से में महलावत ने वहां रखी कैचियों से कुमार पर कई बार वार किये। कुमार के पूरे शरीर में नौ जख्म हुए हैं, जिनमें से चार छाती पर हैं।

अधिकारी ने बताया कि कुमार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है।

पीड़ित के बयान के अधार पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट