देश की खबरें | प्रेमिका को घर छोड़ने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में मंगलवार को एक युवक को उसकी प्रेमिका के परिजन ने कथित रूप से पीट-पीटकर मार डाला।

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 20 जुलाई जिले में मंगलवार को एक युवक को उसकी प्रेमिका के परिजन ने कथित रूप से पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि झंगहा थाना क्षेत्र के जीतपुर का रहने वाला पेशे से मजदूर 27 वर्षीय लोहार निषाद का गायघाट थाना इलाके के निषाद टोला की रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। लड़की के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात निषाद अपनी प्रेमिका को लेकर बाहर गया था और मंगलवार तड़के करीब चार बजे जब वह मोटरसाइकिल से उसे उसके घर छोड़ने गया तो लड़की के परिजन ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

इस बीच, किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसने मौके पर पहुंचकर निषाद को अस्पताल पहुंचाया। मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मारे गए युवक की मां मंथरा का कहना है कि उसका बेटा सोमवार की शाम किसी से धन लेने के लिए गायघाट गया था। बाद में उसने फोन करके बताया कि वह रात में घर नहीं लौट सकेगा। सुबह यह खबर मिली कि कुछ लोगों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला है।

दूसरी ओर, निषाद की बहन गुड़िया का कहना है कि संपत्ति विवाद को लेकर किसी ने उसके भाई की हत्या की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि किसी युवक को बहुत बेरहमी से मारा पीटा गया है। हमें यह बताया गया कि वह किसी के मकान में जबरन घुस गया था जिसके बाद यह वारदात हुई।

उन्होंने बताया कि मृत युवक के परिजन ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\