देश की खबरें | युवक की गला घोंट कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में जींद जिले के खरकगादिया गांव में शनिवार सुबह गांव ढाठरथ के एक युवक का शव मिला।

जींद (हरियाणा),16 अक्टूबर हरियाणा में जींद जिले के खरकगादिया गांव में शनिवार सुबह गांव ढाठरथ के एक युवक का शव मिला।

पुलिस के अनुसार खरकगादिया गांव में जलघर के नीचे बने खाली जगह में शनिवार को एक युवक का शव पड़ा देखा गया। उसके गले पर निशान थे जिससे युवक की हत्या गला घोंटकर हत्या किये जाने का संदेह है।

एएसपी नितिश अग्रवाल, पिल्लूखेडा थाना प्रभारी सुभाष मौके पर पहुंचे और घटना को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया। मृतक की पहचान गांव ढाठरथ निवासी हरिओम (28) के रूप में हुई। मृतक के पिता सत्यवान ने शव की शिनाख्त की है।

सत्यवान ने पुलिस को बताया कि 14 अक्टूबर शाम को हरिओम अपने ही गांव के ही बाली तथा मन्ना के साथ गया था लेकिन वह घर नहीं लौटा। सत्यवान ने संदेह जताया कि साथ ले जाने वाले युवकों ने कुछ अन्य के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या की है।

उन्होंने बताया कि हरिओम पेशे से ट्रक चालक और एक माह पहले अपने घर आया था। उन्होंने बताया कि दोनों युवक 14 अक्टूबर शाम को बाइक पर बैठाकर उसके बेटे को अपने साथ ले गए थे। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने सत्यवान की शिकायत पर बाली, मन्ना को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिन युवकों पर संदेह जताया जा रहा है उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड