देश की खबरें | चोरी का प्रयास करते युवक को सुरक्षा गार्ड ने गोली मारी, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के शाहदरा में लोहे की रॉड चोरी करने की कोशिश कर रहे एक 18 वर्षीय युवक पर सुरक्षा गार्ड द्वारा कथित तौर पर गोली चलाने के कारण उसकी मौत हो गई । पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई दिल्ली के शाहदरा में लोहे की रॉड चोरी करने की कोशिश कर रहे एक 18 वर्षीय युवक पर सुरक्षा गार्ड द्वारा कथित तौर पर गोली चलाने के कारण उसकी मौत हो गई । पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड राजेंद्र (48) को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि लोहे की रॉड चुराने के इरादे से एनएसए कॉलोनी निवासी आशीष अपने दोस्त कुणाल (18) के साथ सीबीडी मैदान गया था, जहां दिल्ली-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना का काम चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर. साथियासुंदरम ने बताया कि आनंद विहार थाने को आशीष को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना मिली थी। उक्त घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल भी आई थी।

कुणाल ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वह और पीड़ित लोहे की छड़ चोरी करने के लिए उस स्थान पर गए थे, तभी सुरक्षा गार्ड ने आशीष पर गोली चला दी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

उपायुक्त ने बताया कि चिकित्सकों ने पीड़ित को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया, ''हमने आनंद विहार पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है और पीड़ित पर गोली चलाने वाले सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।''

पुलिस ने बताया कि आशीष के खिलाफ इस साल की शुरुआत में फर्श बाज़ार थाने में मादक पदार्थ रोधी अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\