देश की खबरें | देवरिया में युवक की गला रेतकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार थाना अंतर्गत लार निवासी 17 वर्षीय रहमान की बृहस्पतिवार की रात कथित रूप से गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

देवरिया, 24 जून उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार थाना अंतर्गत लार निवासी 17 वर्षीय रहमान की बृहस्पतिवार की रात कथित रूप से गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार हत्यारों ने बेरहमी के साथ रहमान के हाथ-पैर की अंगुलियों को भी काट डाला।

रहमान की मोटरसाइकिल मईल थाना क्षेत्र में मिली है।

उन्होंने कहा कि रहमान के परिजनों के मुताबिक वह बृहस्पतिवार की शाम मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था और कुछ ही देर में उसका मोबाइल बंद हो गया । परिजन रात भर उसके इंतजार में परेशान रहे।

उन्होंने बताया कि सुबह कुछ लोगों ने उसका शव देखा तो तो पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि पहले तो शव की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन सोशल मीडिया पर शव की फोटो देखते ही लार कस्बे के लोगों ने उसे पहचान लिया।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 'महाभियोग' पर विपक्षी एकता में दरार? कांग्रेस से अलग राह पर टीएमसी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\