देश की खबरें | युवक ने पानी की टंकी से कूदकर दी जान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोमवार को घर के पास एक पानी की टंकी से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

जयपुर, 31 अक्टूबर जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोमवार को घर के पास एक पानी की टंकी से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि युवक के परिजनों के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता नहीं मिलने के कारण वह पिछले दो महीनों से अवसाद में चल रहा था।

सोमवार को अचानक उसने उस समय आत्महत्या कर ली जब परिजन घर में शादी की तैयारी में जुटे है।

उन्होंने बताया कि विनायक शर्मा (27) अपने घर के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़कर छलांग लगा दी। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सहायक पुलिस उपनिरीक्षक मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि मृतक विधि स्नातक था और उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि वह संयुक्त परिवार में रहता था और परिवार में चार नवंबर को चचेरी बहन की शादी की तैयारी चल रही है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी