विदेश की खबरें | बाइडन के सीने से निकाला गया घाव कैंसरयुक्त था : चिकित्सक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. व्हाइट हाउस के डॉक्टर केविन ओ’कोनोर ने बताया कि 16 फरवरी को राष्ट्रपति की शारीरिक जांच के दौरान ‘‘सभी कैंसरयुक्त ऊतक सफलतापूर्वक हटाए गए।’’ उन्होंने बाइडन (80) को व्हाइट हाउस की अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह स्वस्थ करार दिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

व्हाइट हाउस के डॉक्टर केविन ओ’कोनोर ने बताया कि 16 फरवरी को राष्ट्रपति की शारीरिक जांच के दौरान ‘‘सभी कैंसरयुक्त ऊतक सफलतापूर्वक हटाए गए।’’ उन्होंने बाइडन (80) को व्हाइट हाउस की अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह स्वस्थ करार दिया।

डॉक्टर ने बताया कि बाइडन के सीने में जिस जगह से घाव निकाला गया वह पूरी तरह ठीक हो गयी है और राष्ट्रपति त्वचा की नियमित जांच कराते रहेंगे। उनकी छाती से जो घाव निकाला गया वे बेसिल कोशिकाएं थीं।

बेसिल कोशिकाएं कैंसर की सबसे आम और आसानी से ठीक होने वाली कोशिकाएं हैं। ओ’कोनोर ने बताया कि ये अन्य कैंसर की तरह अधिक तेजी से फैलती नहीं हैं लेकिन इनका आकार बड़ा हो सकता है इसलिए इन्हें हटा दिया जाता है। यह कैंसर धूप के संपर्क में आने से फैलता है।

ओ’कोनोर ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपनी युवावस्था के दौरान धूप में काफी समय बिताया था।

प्रथम महिला जिल बाइडन ने भी जनवरी में दो बेसिल कोशिकाओं वाले घाव हटवाए थे।

गौरतलब है कि बाइडन के बेटे ब्यू की 2015 में मस्तिष्क के कैंसर की वजह से मौत हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड