देश की खबरें | दुनिया अब अधिक ध्यान से भारत की बात सुनती है: राजनाथ सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा और कद में इजाफा हुआ है।

जम्मू, 26 जून रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा और कद में इजाफा हुआ है।

सिंह ने जम्मू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब भारत बोलता है तो दुनिया ध्यान से सुनती है, जबकि पहले ऐसा नहीं होता था।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा और कद में इजाफा हुआ है।

सिंह ने कहा, ‘‘पहले जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ कहता था तो उसे इतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था।’’

उन्होंने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद से स्थिति बदली है।

सिंह के ये बयान प्रधानमंत्री मोदी की हाल में समाप्त हुई अमेरिका और मिस्र यात्रा की पृष्ठभूमि में आये हैं जिनमें अनेक ऐतिहासिक समझौते हुए।

पिछले कुछ सालों में दुनिया के विभिन्न देशों में प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती साख का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि एक देश के प्रधानमंत्री ने उन्हें ‘बॉस’ कहा, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि मोदी इतने लोकप्रिय हैं कि लोग उनसे ऑटोग्राफ लेना चाहते हैं।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पिछले महीने सिडनी में भारतवंशियों के एक कार्यक्रम में मोदी को ‘द बॉस’ कहा था। अल्बनीज ने कहा था कि मोदी का जितना भव्य स्वागत हुआ है, उतना तो उसी जगह पर 2017 में प्रस्तुति देने के दौरान अमेरिकी रॉक स्टार ब्रूस स्प्रिंगस्टीन का भी नहीं हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\