दुनिया जान रही है कि अमेरिका ‘लोगों की जान लेता है’ : ईरान

ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर चीन में कोविड-19 के फैलने को लेकर मामले की गंभीरता को छिपाने का आरोप लगाया है।

तेहरान, 15 अप्रैल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की अमेरिकी वित्तीय सहायता निलंबित किये जाने के बाद ईरान ने बुधवार को कहा कि दुनिया जान रही है कि अमेरिका ‘लोगों की जान लेता है’।

ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर चीन में कोविड-19 के फैलने को लेकर मामले की गंभीरता को छिपाने का आरोप लगाया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को आदेश दिया कि 40 करोड़ डॉलर का भुगतान तब तक के लिए रोक दिया जाए जब तक कोरोना वायरस के प्रकोप को कथित रूप से अत्यंत ढुलमुल तरीके से संभालने तथा इसे छिपाने में डब्ल्यूएचओ की भूमिका की जांच नहीं हो जाती।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत के मामले 1,25,000 पर पहुंच गए हैं और दिसंबर से अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने अमेरिका द्वारा आर्थिक सहायता रोके जाने को उनके देश के खिलाफ वाशिंगटन का अत्यधिक दबाव करार दिया।

जरीफ ने ट्वीट किया, ‘‘महामारी के बीच डब्ल्यूएचओ की वित्तीय मदद को शर्मनाक तरीके से रोकना।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया जान रही है जो ईरान जान चुका है और अब तक उसका अनुभव करता रहा है।’’

जरीफ ने कहा, ‘‘अमेरिकी शासन की डराने-धमकाने और अहंकार भरी बातों को केवल उसकी आदत नहीं कहा जा सकता। बल्कि वह लोगों की जान लेता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें