देश की खबरें | महिला आयोग ने महिला कैदियों की स्थिति में सुधार के लिए सुझाव दिए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा है कि कारागारों के बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों का निदान करने और महिला कैदियों की मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है तथा कारागारों में ज्यादा कर्मचारियों की भी नियुक्ति करने की आवश्यकता है।
नयी दिल्ली, 10 जनवरी राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा है कि कारागारों के बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों का निदान करने और महिला कैदियों की मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है तथा कारागारों में ज्यादा कर्मचारियों की भी नियुक्ति करने की आवश्यकता है।
आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक में ये सुझाव दिए।
महिला आयोग की ओर से जारी बयान के अनुसार, आयोग ने ‘महिला कैदियों के अधिकारों के संदंर्भ में पुलिस प्रशासन’ विषय पर राष्ट्रव्यापी बैठक का आयोजन किया।
इस बैठक में 16 कारागार महानिरीक्षक/निरीक्षक और कई प्रदेशों एवं गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बयान में कहा गया है कि महिला कैदियों की स्थिति में सुधार को लेकर कई सुझाव दिए गए। इनमें कारागारों के बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों का निदान करने और कैदियों की मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं पर ध्यान देने तथा कारागारों में ज्यादा कर्मचारियों की नियुक्ति करने के सुझाव शामिल हैं।
आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि महिला कैदियों को हर जरूरी सुविधाएं मिल सकें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)