देश की खबरें | पटना में महिला का गला रेता शव बरामद, एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 28-वर्षीय महिला का गला रेता शव पटना में उसके किराये के घर से मिला। शव आंशिक रूप से जला हुआ था।

पटना, 16 मई बिहार पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 28-वर्षीय महिला का गला रेता शव पटना में उसके किराये के घर से मिला। शव आंशिक रूप से जला हुआ था।

महिला की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली थी और आरोपी उसे जानता था।

पुलिस अधीक्षक (मध्य पटना) स्वीटी सहरावत ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘बृहस्पतिवार शाम को हमें सूचना मिली कि श्री कृष्णापुरी इलाके में एक अपार्टमेंट के फर्श पर एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने उसे खून से लथपथ पाया। उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा जला हुआ था। वहां एक एलपीजी सिलेंडर भी पड़ा था।’’

फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य एकत्र किए।

सहरावत ने कहा कि महिला मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली थी और वह पटना में अकेली रहती थी।

पुलिस ने अपार्टमेंट ब्लॉक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि सूरज कुमार नामक व्यक्ति आखिरी बार उसके फ्लैट पर आया था। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली।’’

सहरावत ने कहा कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह महिला को बचपन से जानता था और वे अक्सर मिलते थे, लेकिन किसी मुद्दे पर विवाद के बाद उसने कैंची से उसका गला काट दिया।

अधिकारी ने कहा कि उसने उसके शरीर को एलपीजी सिलेंडर से जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की और फिर भाग गया।

एसपी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड