देश की खबरें | भीषण हादसे में बची महिला बोली, यात्रियों के टोकने पर भी चालक तेज गति से चला रहा था बस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को हुए भीषण बस हादसे में जीवित बची 30 वर्षीय महिला ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि वाहन यात्रियों से खचाखच भरा था और यात्रियों के टोकने के बावजूद चालक बस को तेज गति से चला रहा था।

इंदौर, नौ मई मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को हुए भीषण बस हादसे में जीवित बची 30 वर्षीय महिला ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि वाहन यात्रियों से खचाखच भरा था और यात्रियों के टोकने के बावजूद चालक बस को तेज गति से चला रहा था।

हादसे में घायल होने के बाद इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) भेजे गए तीन मरीजों में शामिल रानू (30) ने संवाददाताओं को बताया,‘‘बस यात्रियों से खचाखच भरी थी। चालक बहुत तेज गति से बस चला रहा था। उसने हम यात्रियों को पुल से नीचे गिरा दिया।’’

उन्होंने भीषण बस हादसे के लिए चालक को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा,‘‘बस अपने तय समय से देरी से आई थी। इस कारण चालक बस तेज चला रहा था। कुछ यात्रियों ने उसे इस बात पर टोका भी था। बस वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।’’

रानू ने बताया कि बस के पुल से नीचे गिरकर सूखी नदी में जा गिरने से वह बेहोश हो गई थीं और स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाकर बस से बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों, मां, बहन और बहन की बेटी के साथ बस से इंदौर आ रही थीं।

एमवायएच के अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि खरगोन में हुए भीषण बस हादसे में घायल रानू समेत तीन लोगों को उनके अस्पताल लाया गया है और मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है।

उन्होंने कहा,"बस के 50 फुट ऊंचे पुल से सूखी नदी में गिरने से इस हादसे में 24 यात्रियों की मौत की खबर है। हादसे की जानकारी मिलते ही हमने अपने अस्पताल में सुबह से मरीजों के इलाज की पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों ने इंदौर लाए जाने से पहले ही दम तोड़ दिया।"

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\