विदेश की खबरें | पूर्व मुक्केबाज माइक टायसन पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला ने मामला वापस लिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. टायसन के वकील डैनियल रुबिन के पत्र में कहा गया है कि वादी के वकील ने ‘‘मुझे सूचित किया है कि वादी अपनी शिकायत वापस ले रही है और स्वेच्छा से मामले को बंद कर रही हैं।’’
टायसन के वकील डैनियल रुबिन के पत्र में कहा गया है कि वादी के वकील ने ‘‘मुझे सूचित किया है कि वादी अपनी शिकायत वापस ले रही है और स्वेच्छा से मामले को बंद कर रही हैं।’’
न्यायाधीश मिशेल कैट्ज को सात मार्च को यह पत्र लिखा गया था।
महिला के वकीलों ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘हम इस बात से बेहद निराश हैं कि अदालत ने हमें मामले में दलीलों में संशोधन करने की अनुमति नहीं दी। यह शर्म की बात है कि हमारे मुवक्किल के मामले को प्रक्रियात्मक आधार पर खारिज करना पड़ा।’’
वकील डैरेन सेइलबैक द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘‘हम अपने मुवक्किल के बयान के साथ खड़े हैं और उसका 100 फीसदी समर्थन करते हैं।’’
जनवरी 2023 में दायर अपने मुकदमे में महिला ने कहा कि 1987 से 1990 तक ‘हैवीवेट चैंपियन’ रहे टायसन ने अल्बानी नाइट क्लब में उनसे मुलाकात की थी और इसके बाद उन्होंने उनसे बलात्कार किया। महिला ने कहा कि उसके बाद से वह ‘‘शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक रूप से आहत’’ रहीं।
टायसन ने इन आरोपों से इनकार किया है। 1992 में एक अलग मामले में उन्हें बलात्कार का दोषी ठहराया गया था और उन्हें तीन साल जेल में बिताने पड़े थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)