देश की खबरें | महिला की तीन बदमाशों ने गोली मार कर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर जिले के बढ़लगंज इलाके में सोमवार को तीन बदमाशों ने 37 वर्षीय एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

गोरखपुर (उप्र), 22 नवंबर गोरखपुर जिले के बढ़लगंज इलाके में सोमवार को तीन बदमाशों ने 37 वर्षीय एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि बढ़लगंज क्षेत्र के सिद्धुआपार में पूर्वाह्न करीब 12 बजे तीन लोगों ने दिवंगत दयानंद यादव की पत्नी पुष्पा यादव के घर का दरवाजा खटखटाया और उन्होंने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी ।

पुष्पा यादव की बड़ी बेटी कुमारी अनुज यादव ने पुलिस से शिकायत की कि तीन में से दो पुरुष मुंह पर नकाब लगाए उनके घर में घुसे और उनकी मां को गोली मार दी।

सीसीटीवी में तस्वीर कैद होने के बाद पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी है।

महिला का पति थाईलैंड में बिजनेस करता था और चार साल पहले दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी और अब वह थाईलैंड में बिजनेस देख रही थी। कोरोना लहर के दौरान वह गोरखपुर में अपने पुश्तैनी घर आई थी ।

बेटी अनुज ने पुलिस को बताया कि जब वह अपनी बहन पूजा और भाई ऋतिक के साथ स्कूल में थी तब उसकी मां की हत्या कर दी गई । उसने कुछ संपत्ति विवाद के कारण अपनी मां की हत्या में अपने चाचा (पिता के भाई) का हाथ होने की आशंका जताई हैं ।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण अरूण कुमार सिंह ने बताया कि “हमलावरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद है जिसमें वे मोटरसाइकिल पर जाते दिख रहे हैं लेकिन उनका चेहरा मास्क से ढका हुआ है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी है ।

पुलिस ने बताया कि महिला के चार बच्चे कुमारी अनुज (16), पूजा (14), ऋतिक (13) और प्रीति (10) हैं।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड