देश की खबरें | बिजनौर में युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने आत्मसमर्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिजनौर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बढ़ापुर गांव के पास अपने पिता के साथ बाइक से जा रही एक युवती की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बिजनौर (उप्र), 20 अप्रैल बिजनौर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बढ़ापुर गांव के पास अपने पिता के साथ बाइक से जा रही एक युवती की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी शिवांग त्यागी ने बाद में तमंचे के साथ थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव वाजपेयी ने बताया कि करौंदा चौधरी गांव के वेदप्रकाश शर्मा अपनी बेटियों भावना (25) और आकांक्षा के साथ बाइक से नगीना जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया, "बढ़ापुर गांव के पास पहले से उनका इंतजार कर रहे उसी गांव के शिवांग त्यागी ने भावना को तमंचे से गोली मार दी।"

उनके मुताबिक, वेदप्रकाश शर्मा अपनी घायल बेटी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच, शिवांग त्यागी ने कोतवाली देहात थाने में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और अपराध में इस्तेमाल तमंचा पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, शिवांग ने भावना को गोली मारने की बात कबूल की है और कहा है कि वे दोनों साथ में पढ़ते थे और वह उसे पसंद करता था।

अधिकारी ने कहा, "उसने कहा कि भावना की एक मई को शादी होने वाली थी, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।"

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट