देश की खबरें | महिला ने पति और कांस्टेबल पर यौन शोषण का आरोप लगाया, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंगलुरु में एक महिला का यौन शोषण करने, उसे ब्लैकमेल करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में उसके पति (34) और एक कांस्टेबल (32) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मंगलुरु (कर्नाटक), 16 जुलाई मंगलुरु में एक महिला का यौन शोषण करने, उसे ब्लैकमेल करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में उसके पति (34) और एक कांस्टेबल (32) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मंगलुरु शहर पुलिस की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, महिला ने मंगलवार को कंकनाडी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति ने धन के लिए उसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
महिला ने आरोप लगाया कि पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने इस कृत्य का एक वीडियो बना लिया और उसे धमकी दी कि यदि उसने अन्य पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर देगा।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि परेशान होकर उसने अपनी जान-पहचान वाले और कावूर पुलिस थाने में तैनात एक सिपाही चंद्रनायक से मदद मांगी।
महिला के अनुसार, चंद्रनायक उसके घर आया और उसके पति के मोबाइल फोन से तस्वीरें एवं वीडियो डिलीट कर दिए।
उसने हालांकि आरोप लगाया कि बाद में नायक ने भी महिला के पति के कहने पर उसका यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस ने बताया कि कंकनाडी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर महिला के पति एवं कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)