विदेश की खबरें | पूरी दुनिया नववर्ष के जश्न में डूबी, लेकिन दिखी युद्ध की छाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर क्षेत्र में हजारों लोग उत्साह के साथ एकत्र हुए जहां एक चमचमाती क्रिस्टल बॉल कुछ लोगों के लिए आशा की किरण के साथ 2024 का स्वागत करती दिखी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर क्षेत्र में हजारों लोग उत्साह के साथ एकत्र हुए जहां एक चमचमाती क्रिस्टल बॉल कुछ लोगों के लिए आशा की किरण के साथ 2024 का स्वागत करती दिखी।

साल्ट लेक सिटी, यूटा के जैकब एरिक्सन ने नए साल के शुरुआती आकलन के साथ कहा, "अब तक यह बहुत अच्छा चल रहा है।"

आधी रात के समय 2024 का सबसे पहले स्वागत ऑस्ट्रेलिया जैसी जगहों पर हुआ जहां 10 लाख से अधिक लोगों ने सिडनी के प्रसिद्ध ओपेरा हाउस और हार्बर ब्रिज के आसपास केंद्रित आतिशबाज़ी का प्रदर्शन देखा।

इस अवसर पर एक देश से दूसरे देश में खुशी की तस्वीरें दिखाई दीं क्योंकि नए साल का स्वागत इस आशा के साथ किया गया कि इस वर्ष के दिन दुख से अधिक सुख लेकर लाएंगे।

आधी रात से पहले टाइम्स स्क्वायर पर पहुंचने से पहले, कुछ लोगों ने कहा कि उनकी न्यूयॉर्क यात्रा ने विश्व यात्रा के चार वर्षों पर प्रकाश डाला।

न्यूयॉर्क शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए हजारों पुलिसकर्मी तैनात किए गए, जहां इज़राइल-हमास युद्ध के कारण लगभग प्रतिदिन विरोध प्रदर्शन देखा जाता है।

लगभग 90,000 सुरक्षा अधिकारियों को चैंप्स-एलिसीस एवेन्यू सहित फ्रांस भर में तैनात किया गया था, जहां बड़ी भीड़ ने आर्क डी ट्रायम्फ पर आयोजित एक लाइट शो में हिस्सा लिया।

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में जश्न का अलग ही माहौल देखने को मिला। आधी रात को जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची तो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के आसपास आतिशबाजी होने लगी।

वहीं, चीन के अधिकतर प्रमुख शहरों में सुरक्षा और प्रदूषण संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया गया था और बेहद शांत तरीके से जश्न मनाया गया। बीजिंग में भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए और रंग-बिरंगे परिधानों में कलाकारों ने नृत्य किया, जबकि चॉंगकिंग शहर में शुभकामना देने के लिए लोगों की भीड़ ने गुब्बारे छोड़े।

ताइवान की राजधानी ताइपे में बांस के आकार की ‘ताइपे 101’ इमारत पर आतिशबाजी के प्रदर्शन के लिए काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। साथ ही, शहरभर में संगीत समारोह और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में डूबते सूरज को देखने के लिए काफी संख्या में लोग समुद्र तटों पर उमड़े। वहीं, नयी दिल्ली में नववर्ष के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की गई, जिसने वायु गुणवत्ता के लिहाज से चिंता को बढ़ा दिया।

पूरे जापान में, लोग तोक्यो के त्सुकिजी जैसे मंदिरों में एकत्र हुए, जहां आगंतुकों को मुफ्त गर्म दूध और मकई का सूप दिया गया।

हालांकि, जापान में नववर्ष के पहले ही दिन 7.6 तीव्रता का भूकंप आने से जश्न फीका पड़ गया और इसके चलते सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई।

इस बीच, वेटिकन में पोप फ्रांसिस ने 2023 को युद्धकालीन पीड़ा से चिह्नित वर्ष के रूप में याद किया। सेंट पीटर स्क्वायर की ओर वाली खिड़की से रविवार के अपने पारंपरिक आशीर्वाद के दौरान, उन्होंने "पीड़ित यूक्रेनी लोगों और फलस्तीनी तथा इजराइली आबादी, सूडानी लोगों और अन्य" के लिए प्रार्थना की।

यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के चलते इस साल भी रूस में नववर्ष का रंग नहीं दिखा। पिछले साल की तरह मॉस्को के रेड स्क्वायर पर भी आतिशबाजी और संगीत कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

शनिवार को रूसी सीमावर्ती शहर बेलग्राद के मध्य में गोलाबारी में 24 लोगों की मौत के बाद, व्लादिवोस्तोक सहित पूरे रूस में कुछ स्थानीय अधिकारियों ने भी अपने आतिशबाजी का कार्यक्रम रद्द कर दिया। पाकिस्तान में, सरकार ने फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए नए साल के सभी समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Palghar Helicopter Emergency Landing: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा टला, तकनीकी खराबी के बाद पालघर के स्कूल ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; VIDEO

Bharat Bandh on February 12: भारत बंद का स्कूल, बैंक और परिवहन पर क्या होगा असर? घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी रिपोर्ट

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी आयरलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\