जरुरी जानकारी | 'द वेल्थ कंपनी' को म्यूचुअल फंड कारोबार में उतरने की मंजूरी मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूंजी बाजार नियामक सेबी ने 'द वेल्थ कंपनी एसेट मैनेजमेंट होल्डिंग्स' को म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने की अंतिम मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई पूंजी बाजार नियामक सेबी ने 'द वेल्थ कंपनी एसेट मैनेजमेंट होल्डिंग्स' को म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने की अंतिम मंजूरी दे दी है।

पैंटोमैथ समूह की कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि उसे 18 जुलाई, 2025 को सेबी से एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) के रूप में पंजीकरण का प्रमाणपत्र मिला।

इसके साथ ही 'द वेल्थ कंपनी' के लिए भारत के 74 लाख करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड उद्योग में कदम रखने का रास्ता साफ हो गया है। वह 'द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड' के नाम से कारोबार करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि म्यूचुअल फंड कारोबार में उतरने का उद्देश्य देश भर खासकर छोटे शहरों एवं कस्बों के खुदरा निवेशकों के लिए संपत्ति सृजन को लोकतांत्रिक बनाना है।

द वेल्थ कंपनी की संस्थापक, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी मधु लुनावत ने कहा, "हम गुणवत्तापूर्ण और परिणाम-उन्मुख उत्पादों के जरिये निवेशकों को सशक्त बनाना चाहते हैं, विशेष रूप से उन बाजारों में जो अब तक बड़े स्तर पर निवेश सेवाओं से अछूते रहे हैं।"

वर्तमान में देश में लगभग 50 म्यूचुअल फंड कंपनियां सक्रिय हैं। पिछले कुछ वर्षों में वित्तीय जागरूकता बढ़ने के साथ म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश भी तेजी से बढ़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान