ताजा खबरें | संप्रग सरकार ने राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं होने के कारण आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की : नड्डा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि 2004 से 2014 के बीच 10 साल की अवधि में उसने आतंकवादी घटनाओं के बाद कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि उसमें राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं थी।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई राज्यसभा में बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि 2004 से 2014 के बीच 10 साल की अवधि में उसने आतंकवादी घटनाओं के बाद कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि उसमें राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं थी।

राज्यसभा में सदन के नेता नड्डा ने कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं होने के कारण तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन अब देश में राजनीतिक इच्छाशक्ति से भरी हुयी नरेन्द्र मोदी सरकार है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक या आपेशन सिंदूर से स्पष्ट होता है कि सरकार की इच्छाशक्ति से कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा कि सेना पहले भी थी और आज भी है लेकिन उसे आदेश राजनीतिक नेतृत्व को देना होता है।

नड्डा उच्च सदन में ‘‘पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के मजबूत, सफल एवं निर्णायक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा’’ में भाग ले रहे थे। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम के लिए तैयार होने को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर समर्पण करने का आरोप लगा रही है लेकिन उसे पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

उन्होंने 2004-14 के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में हुई आतंकवादी घटनाओं की क्रमवार चर्चा की और दावा किया कि तत्कालीन संप्रग सरकार ने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की और उसका कदम ‘डोजियर’ भेजने जैसे कदम तक ही सीमित रहा।

नड्डा ने तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल को अमावस्या और मौजूदा सरकार के कार्यकाल को पूर्णिमा करार देते हुए कहा कि इस सरकार का संकल्प है और आतंकवादी और उन्हें संरक्षण देने वाले- दोनों को नहीं बख्शा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में आतंकवाद के साथ बातचीत और संधि भी चलती रही जबकि इस सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते और न ही आतंकवाद एवं व्यापार साथ-साथ हो सकते।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार के संकल्प को स्पष्ट कर दिया है और उसी के अनुरूप कार्रवाई भी की है।

भाजपा नेता ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आपरेशन सिन्दूर की कामयाबी भाजपा की नहीं बल्कि देश की कामयाबी है और इस पर विपक्ष को भी खुश होना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट