विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया पर इजराइल के भीषण हवाई हमलों की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे पहले इजराइल ने कहा था कि सीरिया में सरकार समर्थक बंदूकधारियों के साथ कई दिनों तक चली झड़पों के बाद ड्रूज अल्पसंख्यक संप्रदाय की रक्षा के लिए उसके बल सीरिया में मौजूद हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इससे पहले इजराइल ने कहा था कि सीरिया में सरकार समर्थक बंदूकधारियों के साथ कई दिनों तक चली झड़पों के बाद ड्रूज अल्पसंख्यक संप्रदाय की रक्षा के लिए उसके बल सीरिया में मौजूद हैं।

स्थानीय सीरियाई मीडिया ने खबर दी है कि शुक्रवार देर रात राजधानी दमिश्क और उसके उपनगरों के साथ-साथ दक्षिणी और मध्य सीरिया के विभिन्न हिस्सों में हवाई हमले किए गए।

ये हमले सीरिया के राष्ट्रपति भवन के पास इजराइल की वायु सेना द्वारा किए गए हमले के कुछ घंटों बाद किए गए। इजराइल ने सीरियाई अधिकारियों को सीरियाई ड्रूज़ के गांवों की ओर न बढ़ने की चेतावनी दी थी।

इजराइल के सैन्य प्रवक्ता अविचे एद्राई ने ‘एक्स’ पर लिखा कि हमलों में एक सैन्य चौकी और विमान-रोधी इकाइयों को निशाना बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिणी सीरिया में इजराइली सैनिक ‘किसी भी शत्रुतापूर्ण शक्ति को क्षेत्र या ड्रूज़ गांवों में प्रवेश करने से रोकने के लिए हैं।’ उन्होंने कहा कि लड़ाई में घायल हुए पांच सीरियाई ड्रूज़ को इजराइल में इलाज के लिए ले जाया गया।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने शनिवार को खबर दी कि मध्य सीरिया में चार लोग घायल हुए हैं तथा दमिश्क के पूर्वी उपनगर हरास्ता के साथ-साथ दक्षिणी प्रांत दारा और मध्य प्रांत हामा पर भी हवाई हमले किये गये।

सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गेयर ओ पेडरसन ने ‘एक्स’ पर इन हमलों की निंदा की।

पेडरसन ने शनिवार को लिखा, ‘‘मैं सीरिया की संप्रभुता के इजराइल द्वारा निरंतर और बढ़ते उल्लंघन की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें दमिश्क और अन्य शहरों में कई हवाई हमले शामिल हैं।’’

उन्होंने इजराइल से हमलों को तुरंत रोकने और ‘सीरियाई नागरिकों को खतरे में डालना बंद करने और अंतरराष्ट्रीय कानून और सीरिया की संप्रभुता, एकता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता का सम्मान करने’ का आह्वान किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट