विदेश की खबरें | यूक्रेन की सेना पूर्वी शहर से पीछे हटती हुई दिखाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. युद्ध के शुरुआती दिनों में कीव पर हावी होने के एक असफल प्रयास के बाद, रूस ने अपना ध्यान कोयला खदानों और कारखाने वाले क्षेत्रों में स्थानांतरित कर दिया।

युद्ध के शुरुआती दिनों में कीव पर हावी होने के एक असफल प्रयास के बाद, रूस ने अपना ध्यान कोयला खदानों और कारखाने वाले क्षेत्रों में स्थानांतरित कर दिया।

लुहान्स्क के गवर्नर सेरही हैदाई ने बुधवार को इस बात को स्वीकार किया कि सिविएरोडोनेट्स्क में मुश्किलें बनी हुई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शायद हमें पीछे हटना होगा, लेकिन अभी शहर में लड़ाई चल रही है।’’

इस क्षेत्र को रूस समर्थित अलगाववादियों द्वारा वर्षों से आंशिक रूप से नियंत्रित किया गया है।

इससे पहले, टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सेना ‘‘शहर की एक एक इंच जमीन के लिए’’ लड़ रही है।

वर्ष 2014 में अलगाववादियों द्वारा लुहान्स्क शहर पर कब्जा किए जाने के बाद सेविएरोडोनेट्स्क इस क्षेत्र की प्रशासनिक राजधानी बन गया था।

क्रेमलिन ने दावा किया है कि उसके बलों ने लगभग पूरे लुहान्स्क क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।

इस बीच, उत्तर में, उत्तरी खार्किव क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में पिछले 24 घंटों में पांच लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। क्षेत्रीय गवर्नर ओले सिनीहुबोव ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को तुर्की के अधिकारियों के साथ एक योजना पर बातचीत की, जिसके तहत बढ़ते वैश्विक खाद्य संकट के बीच यूक्रेन को काला सागर के माध्यम से अपने अनाज को वैश्विक बाजारों में निर्यात करने की अनुमति दी जा सकती है।

यूक्रेन गेहूं, मक्का और सूरजमुखी के तेल के दुनिया के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है, लेकिन युद्ध और इसके बंदरगाहों की रूसी नाकेबंदी के कारण इसका निर्यात बंद हो गया है, जिससे कई विकासशील देशों को खाद्य आपूर्ति खतरे में पड़ गई है।

लावरोव के साथ बातचीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने कहा कि उनका देश इस बात को लेकर ‘‘बहुत अधिक आशावादी’’ है कि युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से रूस और यूक्रेन वार्ता करने के लिए राजी हो सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी