देश की खबरें | बंगाल में दो दिवसीय हड़ताल को समर्थन प्राप्त हुआ है : माकपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माकपा ने मंगलवार को कहा कि केन्द्रीय व्यापार संघों के संयुक्त मंच द्वारा आहूत दो दिवसीय हड़ताल को पश्चिम बंगाल में समर्थन प्राप्त हुआ है।

कोलकाता, 29 मार्च माकपा ने मंगलवार को कहा कि केन्द्रीय व्यापार संघों के संयुक्त मंच द्वारा आहूत दो दिवसीय हड़ताल को पश्चिम बंगाल में समर्थन प्राप्त हुआ है।

माकपा की पश्चिम बंगाल इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि केन्द्र की नीतियों से अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है और इस कारण जरूरी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं, जबकि लोगों की कमाई के साधन घट रहे हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘रोजमर्रा की जीविका प्रभावित होने के कारण लोगों ने हड़ताल का समर्थन किया है।’’

उन्होंने दावा किया कि शिक्षा और स्वास्थ्य महंगे होते जा रहे हैं, ऐसे में लोगों की समस्याएं भी बढ़ रही हैं।

सलीम ने कहा, ‘‘स्कूल छोड़ने वाले या दाखिला नहीं लेने वाले छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है।’’

हड़ताल का समर्थन करने वालों की गिरफ्तारी का आरोप लगाते हुए माकपा नेता ने कहा कि पुलिस के ऐसे व्यवहार के बावजूद विरोध प्रदर्शन के माध्यम से वाममोर्चा अपनी बात रखने में सफल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\