देश की खबरें | विजयन की बेटी से जुड़े घोटाले की जांच में सामने आएगी सच्चाई: केपीसीसी अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के. सुधाकरण ने बुधवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा टी से जुड़े अवैध भुगतान घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की संभावित जांच को लेकर कहा कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा निष्पक्ष जांच की गई तो मुख्यमंत्री की भूमिका भी उजागर हो जाएगी।

तिरुवनंतपुरम/ अहमदाबाद, नौ अप्रैल केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के. सुधाकरण ने बुधवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा टी से जुड़े अवैध भुगतान घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की संभावित जांच को लेकर कहा कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा निष्पक्ष जांच की गई तो मुख्यमंत्री की भूमिका भी उजागर हो जाएगी।

अहमदाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए सुधाकरण ने कहा कि मुख्यमंत्री की बेटी वीणा टी के खिलाफ मामला अब ऐसे मोड़ पर आ गया है, जहां उसे और अधिक छुपाया असंभव हो गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता जल्द ही यह सच्चाई समझ जाएगी कि मुख्यमंत्री ने अपनी बेटी की संपत्ति बढ़ाने में अपना योगदान देने के लिए किस तरह से इंतजाम किए थे।

उन्होंने कहा कि गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) द्वारा वीणा को आरोपी बनाए जाने के बाद अब यह मामला तथ्यात्मकम रूप से सार्वजनिक होने की ओर बढ़ रहा है।

केपीसीसी प्रमुख ने कहा कि अब यह सच देश के सामने प्रमाणिक और तथ्यों पर आधारित रूप में सामने आने वाला है।

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या यह मामला भी सोने की तस्करी मामले की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा, तो सुधाकरण ने कहा, “इस बार वैसी संभावना कम है।”

हालांकि कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रमेश चेन्निथला ने ईडी की संभावित जांच को लेकर संदेह जताया।

उन्होंने कहा, “जब सोना तस्करी मामला सामने आया था, तब भी ईडी ने जांच शुरू की थी। लेकिन उसका क्या हुआ? इसलिए मुझे ईडी की जांच पर ज्यादा भरोसा नहीं है।”

चेन्निथला ने यह भी आरोप लगाया कि “मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भाजपा के बीच अंदरूनी समझौते हैं, जो इस तरह की जांच को प्रभावित कर सकते हैं।”

कांग्रेस नेताओं की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रवर्तन निदेशालय विजयन की बेटी के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी में है। वीणा पहले से ही एसएफआईओ द्वारा कथित अवैध भुगतान घोटाले में जांच का सामना कर रही हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक, केंद्रीय कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने इस मामले में वीणा के खिलाफ अभियोजन की अनुमति भी दे दी है। एसएफआईओ की जांच में सामने आया है कि वीणा को एक निजी खनन कंपनी से 2.70 करोड़ रुपये की राशि मिली, जबकि उन्होंने कंपनी को कोई सेवा प्रदान नहीं की।

फिलहाल मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनकी बेटी वीणा टी की ओर से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड