देश की खबरें | ठाणे जिले में ऑटोरिक्शा को टक्कर मार कर ट्रक नदी में गिरा, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि ट्रक के नदी में गिर जाने से दो लोगों के डूबने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 20 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि ट्रक के नदी में गिर जाने से दो लोगों के डूबने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह कल्याण कस्बे में हुई।

कल्याण यातायात विभाग के उपनिरीक्षक बडगूजर ने बताया कि ट्रक ने एक पुल पर ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी और रेलिंग तोड़कर गांधारी नदी में गिर गया।

उन्होंने बताया, "इस दुर्घटना में ऑटोरिक्शा में सवार एक महिला की मौत हो गई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ऑटोरिक्शा या ट्रक में कितने लोग सवार थे।"

मुख्य अग्निशमन अधिकारी नामदेव चौधरी ने बताया कि ट्रक पूरी तरह नदी में डूब गया है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक में दो लोग सवार थे, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि पुल का 10 फुट ऊंची रेलिंग टूट गयी, और ट्रक गांधारी नदी में जा गिरा। उस समय आस-पास कोई अन्य वाहन नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड