जरुरी जानकारी | खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में स्थिरता का रुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में सोमवार को थोक बाजार में सोयाबीन तेल कीमतों में नुकसान को छोड़कर बाकी तेल-तिलहन कीमतें पूर्वस्तर पर बनी रहीं। सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतें अपरिवर्तित बंद हुईं।

नयी दिल्ली, 28 अगस्त देश में सोमवार को थोक बाजार में सोयाबीन तेल कीमतों में नुकसान को छोड़कर बाकी तेल-तिलहन कीमतें पूर्वस्तर पर बनी रहीं। सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतें अपरिवर्तित बंद हुईं।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में कोई घट-बढ़ नहीं है और शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल तेजी है। आयातित तेलों की बहुतायत में सस्ते दाम पर थोक बिक्री हो रही है और कांडला बंदरगाह पर पाम पामोलीन व अन्य खाद्य तेलों से लदे जहाज खाली नहीं हुए हैं। बंदरगाहों पर खड़े इन जहाजों के लिए आयातकों को रोजाना विदेशी मुद्रा में शुल्क जमा कराना होता है। लेकिन यह स्थिति आगे जाकर दिक्कत पैदा करेगी क्योंकि भविष्य में सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का आयात घट सकता है। सस्ते आयातित तेलों की वजह से सरसों का मंडियों में खपना मुश्किल ही है। मूंगफली और बिनौला नहीं के बराबर रह गये हैं और अक्टूबर में अगली फसल आने पर ही इनमें कोई हलचल दिखेगी।

सोमवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,610-5,660 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 7,765-7,815 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 18,550 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,710-2,995 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,770 -1,865 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,770 -1,880 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,150 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,025 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,300 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,450 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,080-5,175 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,845-4,940 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\