जरुरी जानकारी | विदेशों में तेजी से खाद्य तेल तिलहन कीमतों में सुधार का रुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के बीच स्थानीय दिल्ली तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में तेजी देखने को मिली।

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के बीच स्थानीय दिल्ली तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में तेजी देखने को मिली।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सस्ते दाम की वजह से आवक कम होने के कारण सरसों तेल तिलहन के दाम मजबूत हुए। वहीं मूंगफली तेल तिलहन की मांग भी कम है और इसकी आवक भी कम है इसी वजह से इसमें सुधार है। मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत होने से बिनौलातेल कीमतों में भी सुधार है। विदेशी एक्सचेंजों में मजबूती के कारण सोयाबीन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतों में भी मजबूती रही।

शिकागो एक्सचेंज में फिलहाल एक प्रतिशत की तेजी है जबकि मलेशिया एक्सचेंज में 3.75 प्रतिशत की तेजी है।

सूत्रों ने कहा कि देश में सूरजमुखी और सोयाबीन तेल के आयात में 5-6 रुपये लीटर का फायदा है क्योंकि ये दोनों ही ‘सॉफ्ट आयल’ (नरम तेल) थोक और खुदरा में प्रीमियम पर बिक जाते हैं लेकिन इसकी जगह कम आयवर्ग के इस्तेमाल में आने वाले कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन के आयात में नुकसान है क्योंकि सीपीओ का रिफाइंड बनाने में दाम 5-6 रुपये ऊंचा बैठता है।

यह दाम एक अप्रैल से वापस 5.5 प्रतिशत के आयात शुल्क लागू होने के हिसाब से बैठता है। सूरजमुखी और सोयाबीन जैसे नरम तेल, हमारे किसानों को सीधा प्रभावित करते हैं और ये दोनों ही तेल बंदरगाहों पर भारी मात्रा में इकट्ठा होने के बावजूद प्रीमियम पर बिक रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार तीन-चार महीने पहले ये दोनों नरम तेल पाम एवं पामोलीन से लगभग 40 रुपये लीटर अधिक दाम पर थे लेकिन उसके बावजूद ये दोनों तेल खप रहे थे। आज इन तेलों के दाम पाम पामोलीन से नीचे हैं पर प्रीमियम पर बिकने और अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) अधिक निर्धारित होने की वजह से गरीब लोगों को ये तेल (सूरजमुखी और सोयाबीन तेल) सस्ता नहीं मिल रहे हैं।

मंगलवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,145-5,240 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,840-6,900 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,750 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,550-2,815 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,610-1,680 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,610-1,730 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,880 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,220 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,850 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,600 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,300 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 9,450 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,375-5,425 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,125-5,225 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\