जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में दो दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 491 अंक उछला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले दो दिन से जारी गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 491 अंक के लाभ में रहा। मुख्य रूप से रियल्टी, बिजली और वित्तीय शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती रही।

मुंबई, चार जनवरी स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले दो दिन से जारी गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 491 अंक के लाभ में रहा। मुख्य रूप से रियल्टी, बिजली और वित्तीय शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 490.97 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,847.57 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 598.19 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 141.25 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,658.60 अंक पर बंद हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार में दो दिन की गिरावट के बाद आज तेजी लौटी। इसका मुख्य कारण प्रमुख बैंकों का मासिक कारोबार का बेहतर होना है। इससे कर्ज में अच्छी वृद्धि का संकेत मिलता है। रिहायशी क्षेत्र में अच्छी मांग की उम्मीद में रियल्टी क्षेत्र सर्वाधिक लाभ में रहा। इसे आवास कर्ज का वितरण बेहतर रहने के आंकड़े समर्थन मिला।’’

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस सर्वाधिक 4.44 प्रतिशत और एनटीपीसी तीन प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, नेस्ले, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं।

विंडमिल कैपिटल के स्मॉलकेस प्रबंधक और वरिष्ठ निदेशक नवीन के आर ने कहा, ‘‘निफ्टी रियल्टी सूचकांक का प्रदर्शन 2023 में बेहतर रहा है। यह बताता है कि भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत दर में वृद्धि पर रोक के बाद से इसमें अच्छी तेजी आई है। इस साल नीतिगत दर में कटौती क्षेत्र के लिये सकारात्मक होगा...।’’

अधिक शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाला बीएसई मिडकैप में 1.49 प्रतिशत और स्मॉलकैप में 1.04 प्रतिशत की तेजी रही।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत चढ़कर 78.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 666.34 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे।

बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 535.88 अंक और निफ्टी 148.45 अंक नुकसान में रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट