जरुरी जानकारी | टाटा मोटर्स की कुल बिक्री अप्रैल में छह प्रतिशत घटकर 72,753 इकाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा मोटर्स लिमिटेड की अप्रैल 2025 में कुल बिक्री 6.1 प्रतिशत घटकर 72,753 इकाई रह गई।

नयी दिल्ली, एक मई टाटा मोटर्स लिमिटेड की अप्रैल 2025 में कुल बिक्री 6.1 प्रतिशत घटकर 72,753 इकाई रह गई।

कंपनी ने अप्रैल 2024 के दौरान कुल 77,521 वाहन बेचे थे।

टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि अप्रैल 2024 में 76,399 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने कुल घरेलू बिक्री सात प्रतिशत घटकर 70,963 इकाई रह गई।

ईवी सहित कुल यात्री वाहन (पीवी) की बिक्री सालाना आधार पर 47,983 इकाई से पांच प्रतिशत घटकर 45,532 इकाई रह गई।

घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित यात्री वाहनों की बिक्री छह प्रतिशत घटकर 45,199 इकाई रह गई, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 47,883 इकाई थी।

कंपनी के अनुसार, पिछले महीने उसकी कुल वाणिज्यिक वाहन (सीवी) बिक्री सालाना आधार पर 29,538 इकाई से आठ प्रतिशत कम होकर 27,221 इकाई रह गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\