देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों और विधायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सरगुजा के मैनपाट में संपन्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि भाजपा सांसदों और विधायकों का बुधवार को संपन्न हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र राज्य में सुशासन और विकास स्थापित करने में सहायक होगा।

रायपुर, नौ जुलाई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि भाजपा सांसदों और विधायकों का बुधवार को संपन्न हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र राज्य में सुशासन और विकास स्थापित करने में सहायक होगा।

सरगुजा जिले के मैनपाट से लौटने के बाद साय रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

मैनपाट में सत्तारूढ़ भाजपा के सांसदों और विधायकों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया था।

साय ने कहा कि मैनपाट प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से राज्य का एक प्रमुख स्थान है, जहां राज्य के भाजपा सांसदों और विधायकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने किया और कुल 12 सत्रों में हमारी पार्टी के पार्टी के नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर अपने व्याख्यान दिए। हमारे सांसदों-विधायकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही।’’

साय ने कहा, ‘‘वास्तव में, हम जनप्रतिनिधि हैं और जनता हमें अपने सुख-दुख में साथ देने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्य करने के लिए चुनती है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग राज्य में सुशासन स्थापित करने और विकास में कारगर साबित होगा।’’

प्रशिक्षण सत्र पर कांग्रेस के तंज के बारे में पूछे जाने पर, साय ने कहा, ‘‘यह एक परिवारवादी पार्टी है और गांधी परिवार पर निर्भर है। वे (कांग्रेसी) राज्य में विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में अपनी हार से इतने हताश हैं कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है।’’

उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग को लेकर ‘एक्स’ पर लिखा , ‘‘प्राकृतिक हरीतिमा से भरपूर प्रदेश के सरगुजा संभाग के मैनपाट में भाजपा का त्रि-दिवसीय ‘सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग’ संपन्न हुआ। निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण भाजपा की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है। पार्टी में मंडल इकाई से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक के नियमित प्रशिक्षण की परंपरा है। कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए विभिन्न स्तर पर सतत आयोजित होने वाले ऐसे वर्ग से पार्टी की रीति-नीति, कार्यक्रम और कार्य योजना एवं विभिन्न ज्वलंत विषयों पर भी भाजपा जनों का प्रबोधन और मार्गदर्शन होता है। अपने-अपने दायित्वों में व्यस्त कार्यकर्ताओं के एक साथ रुकने रहने, सहभोज से आपसी समझ, सामंजस्य बढ़ता है। रिश्ते मजबूत होते हैं, हम सभी एक परिवार का अंग हैं, पार्टी के प्रति यह परिवार भाव भी सुदृढ़ होता है।’’

साय ने लिखा , ‘‘इसी सातत्य में पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित मैनपाट प्रशिक्षण वर्ग अत्यधिक उपयोगी रहा। तीन दिन तक चले इस वर्ग में अनेक सत्रों में राष्ट्रीय नेताओं, विषय विशेषज्ञों के उद्बोधन से जनप्रतिनिधि लाभान्वित हुए। इस प्रशिक्षण का लाभ हम सभी को अपने दायित्व की दृष्टि से मिलेगा। हमारी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने में इससे सहायता मिलेगी।’’

मैनपाट सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर से लगभग 75 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इसे छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है। मैनपाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता के प्रसिद्ध है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी